ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के कुछ लोगों पर महिला की ओर से दुर्व्यवहार करने की शिकायत पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी से की गई है। आरोप है कि वरिष्ठ नागरिकों की छवि को खराब किया गया है। उन्होंने जांच की मांग की। निवासी प्रदीप ने बताया कि 18 जनवरी को सोसाइटी परिसर में हुई बैठक में महिला और उनके पति ने अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) को लेकर विरोध किया। आरोप है कि सदस्यों के साथ दंपती ने गलत व्यवहार भी किया। बैठक समाप्त होने के बाद महिला ने उल्टा उन लोगों के विरुद्ध ही पुलिस में दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी जिससे उनकी छवि खराब हुई है। वरिष्ठ नागरिक होने के बाद भी अपमान सहना पड़ा है। उन्होंने कहा कि दंपती पर कार्रवाई व मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच करने की मांग की गई है। ब्यूरो