फोटो:
दनकौर (संवाद)। ननुवा राजपुर गांव में बुधवार 14 मार्च को विजय सिंह पथिक जयंती पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर संगोष्ठी आयोजित की गई। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम कीअध्यक्षता राजेंद्र प्रधान ने की। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी मुख्यातिथि रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी, केपी सिंह कसाना, जयप्रकाश विकल आदि ने 14 मार्च को ऐच्छर गांव के रामलीला मैदान पर होने वाले वीर क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक जयंती के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।