ग्रेटर नोएडा (संवाद) । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में बुधवार को मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से महिला सशक्तिकरण, समानता और सद्भावना विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज में महिलाओं की भूमिका, अधिकारों और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि सदरग संस्था की संस्थापक प्रो. माला भंडारी और विशिष्ट अतिथि गौतमबुद्ध नगर की डीसीपी (साइबर) आईपीएस शैव्या गोयल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने की। मौके पर समन्वयक प्रो. माधव गोविंद सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।