फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 16 से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। जनसंख्या स्वगणना की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नगर पंचायत बिलासपुर की ओर से राजेंद्र इंटर कॉलेज में बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रगणकों, सुपरवाइजरों, सभासदों और नगर पंचायत कर्मचारियों को स्वगणना की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष लता संजय सिंह, अधिशासी अधिकारी वीर कुमार त्रिपाठी और सुपरवाइजर राहुल ने बताया कि 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की जाएगी। इस दौरान लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया और निर्धारित समयसीमा के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया गया। बैठक में कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकुट लाल, श्रवण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें