- 2 अगस्त को रोहतक में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा कुराश संघ के तत्वावधान में 2 अगस्त को रोहतक में आयोजित होने वाली सब जूनियर राज्य कुराश चैंपियनशिप 2026-27 के लिए जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया 29 और 30 जुलाई को आयोजित होगी। 29 जुलाई को खिलाड़ियों का वजन किया जाएगा, जबकि 30 जुलाई को चयन ट्रायल होंगे। चयनित खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। हरियाणा कुराश संघ के महासचिव सोमबीर पवारिया ने बताया कि प्रतियोगिता इंडियन कुराश एसोसिएशन के नियमों के अनुसार होगी। इसमें वर्ष 2017-18, 2015-16 और 2012-14 के बीच जन्मे बालक व बालिका खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को मूल आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और निर्धारित स्पोर्ट्स किट के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला टीम की घोषणा की जाएगी।