फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार को जिला स्तरीय शतरंज ट्रायल हुए। स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में आयेाजित ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चार खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। लखनऊ में 4 व 5 फरवरी तक राज्य स्तरीय रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में जिले के अंश काबरा व राज वर्धन बालाजी और ब्लिट्ज स्पर्धा में दिवित सिंह व अंश काबरा ने शानदार प्रदर्शन किया। उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं। स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि ट्रायल में जिले भर से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर यूपी स्टेट चेस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अतुल निगम, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मीता भंडुला, उप-प्रधानाचार्या अनीता पिल्लै ने खिलाडियों को राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें