सीमा सचिन को एक लाख की नौकरी का ऑफर
वहीं दूसरी तरफ सचिन और सीमा को गुजरात की एक कंपनी ने नौकरी देने की पेशकश की है। सीमा और सचिन को 50-50 हजार रुपये की नौकरी का ऑफर आया है। सचिन के घर पहुंचे पत्र में लिखा था कि कभी भी आकर आप हमारी कंपनी ज्वाइन कर सकते हैं। लेटर में लिखा था कि नौकरी के अलावा हर संभव मदद की जाएगी।
सीमा सचिन को मिला था फिल्म में काम करने का प्रस्ताव
सचिन और सीमा के परिजन आर्थिक संकट का हवाला देकर काम करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने दोनों को कन्हैया लाल दर्जी की हत्या पर बन रही फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया है। अमित ने शुरूआत में सीमा के भारत आने का विरोध किया। लेकिन अब उनके परिवार की माली हालत को देखते फिल्म में काम के बदले लाखों रुपये देने का प्रस्ताव दिया।