सीमा हैदर का हो सकता है मनोवैज्ञानिक परीक्षण
- जांच में जुटी एजेंसियों की रिपोर्ट में दी गई सलाह , पूछताछ में कभी रोने तो कभी मुस्कुराने लगती थी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जांच एजेंसी ने सीमा हैदर के मनोवैज्ञानिक परीक्षण कराने की सलाह दी है। एजेंची ने अपनी रिपोर्ट में पूछताछ के दौरान सीमा के व्यवहार को असामान्य करार दिया है। इसी वजह से परीक्षण कराने की सलाह दी गई है। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि सीमा उलझे हुए सवालों से बचने का प्रयास करने के लिए कभी रोती तो कभी मुस्कुराने लगती है। सीमा सचिन से अधिक पूछताछ नहीं करने देना चाहती। सचिन से सवाल पूछने पर कहती है कि उसकी कोई गलती नहीं है, जो पूछना है मुझसे पूछ लो। लेकिन सीमा किसी भी सवाल पर नाराजगी या गुस्सा नहीं प्रकट करती। पूछताछ में उसने कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया था।