फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA की जीत पर झूम उठी सीमा हैदर: हाथ में मोदी-योगी की तस्वीर, जमकर लगाए ठुमके; वीडियो वायरल

Fri, 07 Jun 2024 09:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही पाकिस्तान से आई सीमा हैदर का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह भाजपा की जीत का जश्न मना रही हैं। नरेंद्र मोदी की जीत पर वह जमकर झूमती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
सीमा हैदर - फोटो : Instagram/seemasachin10
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव- 2024 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए ) को बहुमत मिलने और तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर रबूपुरा में सचिन मीणा और सीमा हैदर के घर में भी जश्न मनाया गया। मोदी के प्रधानमंत्री बनने की खुशी में सीमा  ने जमकर नृत्य किया।

विज्ञापन


 पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते सचिन मीणा के साथ रहने आई सीमा हैदर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर खुशी जताते हुए वीडियो अपलोड किए हैं । इनमें सीमा हैदर भगवा साड़ी पहने रसगुल्ले का वितरण कर रही है और खुशी जाहिर कर रही हैं। 
 
 वीडियो में सीमा हैदर कह रही हैं कि उन्हें नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बेहद खुशी हो रही है। इस खुशी में उन्होंने इतना नृत्य किया है कि माथे की बिंदी भी पसीने में बह गई है।
विज्ञापन

 वीडियो में अन्य महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं । वह भी सीमा की खुशी में शामिल हैं और वह भी बधाई दे रही हैं।  बीच-बीच में सीमा हैदर जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे भी लग रही हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहे हैं और यूजर इसको लेकर अपने-अपने अंदाज में टिप्पणी भी कर रहे हैं। इससे पहले सचिन मीणा ने अपने अधिवक्ता एपी सिंह के दिल्ली स्थित कार्यालय पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र भेंट किया था और मिठाई वितरित की थी।

हाथों में सीएम योगी और नरेंद्र मोदी की तस्वीरें हैं। सीमा का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सीमा हैदर ने seemasachin10 नाम के इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें