सीमा हैदर को मिला राॅ एजेंट का किरदार निभाने का ऑफर
- कहा-जांच में क्लीनचिट मिलने तक नहीं उठाऊंगी कोई कदम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते आई सीमा हैदर को कन्हैयालाल दर्जी की हत्या पर आधारित ए टेलर मर्डर मिस्ट्री फिल्म में रॉ एजेंट का किरादार निभाने के लिए फिल्म निर्माता की ओर से आफर मिला है। हालांकि सीमा ने कहा है कि जब तक जांच एजेंसियों से उनको क्लीनचिट नहीं मिल जाती है, तब तक वह कोई कदम नहीं उठाएगी।
उधर, एक पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव में भी सीमा को उतारने की बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बुधवार को प्रोडक्शन टीम के अमित जॉनी ने बताया कि बुधवार को सीमा हैदर से मुलाकात करके उनको पटका पहनाया और फिर रॉ एजेंट का फिल्म में रोल ऑफर किया है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में कहा जा रहा है कि भाजपा की एक सहयोगी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में सीमा को किसी एक स्थान से चुनाव लड़ाएगी। हालांकि इस पर किसी ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया है। वहीं, सीमा हैदर ने भी इस मामले पर चुप्पी साध ली और कहा कि अभी इस तरह की बात कहना उचित नहीं है। जीवन के सभी निर्णय अब क्लीन चिट मिलने के बाद ही लिए जाएंगे।