फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुरक्षाकर्मियों और बाउंसरों ने सोसाइटी निवासी को पीटा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों और बाउंसरों ने सोसाइटी निवासी को पीटा, तीन गिरफ्तार
- आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी का मामला, डिलिवरी बॉय को प्रवेश से रोकने के विवाद में बीच बचाव करने पर मारपीट
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, निवासियों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में डिलीवरी बॉय के प्रवेश को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे निवासी की दस से अधिक सुरक्षाकर्मियों और बाउंसर ने पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर तीन सुरक्षाकर्मियों चौगानपुर निवासी निखिल कुमार भाटी, हापुड़ निवासी तरुण शर्मा और अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी निवासी अवनीश कुमार निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में अवनीश ने कहा कि रविवार रात लगभग 11:00 बजे खाना खाने के बाद सोसाइटी में घूमने के लिए निकले थे। सोसाइटी के गेट पर लोगों की भीड़ देखी और शोर-शराबे की आवाज सुनी। मौके पर डिलीवरी बॉय को सोसाइटी में प्रवेश को लेकर सुरक्षाकर्मी और निवासियों में विवाद हो रहा था। उन्होंने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

अवनीश ने बताया कि डिलिवरी बॉय को लेकर शुरू हुए विवाद के दौरान निवासी वीडियो बनाने लगे थे। इस पर सुरक्षाकर्मी और निवासियों में विवाद बढ़ गया और सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद एओए सदस्य हंस रहे थे।

मोबाइल एप्लीकेशन नहीं होने के कारण रोका
एओए सदस्य ने बतया कि सोसाइटी निवासी महिला ने ऑनलाइन पार्सल मंगाया था। सोसाइटी में सुरक्षा के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल होता है। निवासी से संबंधित के संबंध में जानकारी होने के बाद ही सोसाइटी में प्रवेश दिया जाता है। लेकिन महिला ने एप्लीकेशन अपलोड नहीं की थी। इसके चलते डिलिवरी बॉय को रोका गया था।

महिला की सूचना पर पुलिस के लौटने के बाद हुआ झगड़ा
डिलिवरी बॉय को रोकने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला को पार्सल दिलाकर लौट गई। इसके बाद महिला ने सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर अभद्रता का आरोप लगा मैसेज डाल दिया। इसके बाद निवासी एकत्रित होकर गेट पर पहुंचे और फिर से विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


एओए ने सुरक्षा एजेंसी को हटाया
सोसाइटी की एडहॉक एओए ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि घटना के बाद सुरक्षा एजेंसी को हटा दिया गया है। एडहॉक एओए सुप्रीम कोर्ट के रिसीवर द्वारा नियुक्त की गई है। कुछ लोग बेवजह एडहॉक एओए की संलिप्ता का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें