फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकारी स्कूल भवनों का होगा सुरक्षा ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जिले के सरकारी स्कूलों के भवनों का जल्द सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों की इमारतों की स्थिति का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट शासन को भेजे जाने के बाद मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और नए भवन निर्माण की कार्ययोजना बनाई जाएगी। शिक्षा विभाग के अनुसार कई विद्यालय भवन काफी पुराने हो चुके हैं और उनकी स्थिति जर्जर है। स्कूल प्रबंधन लगातार इन भवनों की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सभी भवनों का तकनीकी निरीक्षण कर उनकी सुरक्षा जांच कराई जाएगी। ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। विभाग का कहना है कि इस पहल से विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा तथा स्कूल भवनों से जुड़े संभावित जोखिमों को समय रहते दूर किया जा सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें