फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सवालों में सुरक्षा व्यवस्था, प्लास्टर गिरने के बाद भी नहीं जागा प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में शुक्रवार रात ए टॉवर की 15वीं मंजिल से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर कार पर गिर गया। घटना के समय नीचे महिलाएं और छोटे बच्चे भी मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में पहले भी अलग-अलग स्थानों पर प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद प्रबंधन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए गए। निवासी दिनकर ने बताया कि कई जगह प्लास्टर उखड़ने और कमजोर होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। उनका आरोप है कि हर बार केवल क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर दी जाती है। निवासियों ने पूरी इमारत की संरचनात्मक जांच कराने और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सोसाइटी का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें