ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर पी-3 के 223 निवासियों ने परिवार सहित हनुमान अंश फिल्म का विशेष शो देखा। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के सौजन्य से आरडब्ल्यूए सेक्टर पी-3 की ओर से आयोजित शो में सेक्टरवासी शामिल हुए। फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक संदेशों से प्रेरित है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित भाटी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा और एकता मजबूत होती है। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए सभी सेक्टरवासियों का आभार जताया।