कटौती व ट्रिपिंग से परेशान है सेक्टर-3 के निवासी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 के बी ब्लॉक के निवासी बिजली कटौती और ट्रिपिंग से परेशान हैं। आरोप है कि एनपीसीएल के साथ बैठक कर समस्या रख चुके है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। जबकि कंपनी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और अचानक ट्रिपिंग की समस्या बढ़ती जा रही है। इस संबंध में निवासी देव राज तिवारी और अन्य निवासियों ने पिछले सप्ताह एनपीसीएल अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बैठक भी की थी। तब जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया था। बताया गया था कि बढ़ते बिजली लोड के कारण तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। जल्द ही टीम निरीक्षण करेंगी। बैठक के दौरान पवन शर्मा, इंद्र भाटी, विवेक चौहान, हरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, आजाद सिंह, प्रकाश चौधरी, शशि शेखर और दिलीप कुमार सहित कई निवासी मौजूद थे। ब्यूरो