फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेंगलूरु के वाणिज्यिक क्षेत्र की तर्ज पर होगा सेक्टर-18 मार्केट का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीईओ ने प्राधिकरण की टीम बेंगलूरु भेजने के दिए निर्देश
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने सेक्टर-18 की मार्केट का बेंगलूरु के वाणिज्यिक क्षेत्र की तर्ज पर जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस बाबत नोएडा प्राधिकरण के जीएम पीके कौशिक को टीम के साथ बेंगलूरु जाने को कहा। टीम वहां अध्ययन करेगी। इसके बाद प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर सेक्टर-18 मार्केट का प्लान सीईओ के सामने प्रस्तुत करेगी। इस आधार पर सेक्टर-18 मार्केट का विकास होगा। इस बाबत सीईओ ने सेक्टर-18 अंडरपास से लेकर फिल्म सिटी फ्लाईओवर तक का निरीक्षण किया। इसमें सेक्टर-18 मार्केट भी शामिल रही।
उन्होंने सेक्टर-18 मार्केट के अलावा जीआईपी मॉल, अंडरपास और अन्य स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अंडरपास और अन्य स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए शहर के निवासियों से प्रस्ताव मांगने को कहा, जिसका प्रस्ताव बेहतर होगा उसे प्राधिकरण पुरस्कृत करेगा। उन्होंने सेक्टर-18 अंडरपास के सौंदर्यीकरण के लिए कई निर्देश दिए। इसमें पेंटिंग, फसाड लाइटिंग, सेंट्रल वर्ज की मरम्मत समेत कई कार्य शामिल हैं। उन्होंने जीआईपी और सेक्टर-18 के बीच के एफओबी को दोबारा पेंट कराने को कहा। एफओबी के पास जर्जर पड़े ट्रैफिक बूथ को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने राजस्व बढ़ाने के लिए प्लान प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने प्लांट में टाइल्स आदि के निर्माण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इसके अलावा नोएडा क्षेत्र में घूमने वाले निराश्रित गोवंशों को सड़कों पर छोड़ने वालों को नोटिस देते हुए जुर्माना लगाने और गोवंशों को गौशाला में छोड़ने को कहा। लावारिस कुत्तों के टीकाकरण पर बल दिया। साथ ही नोएडा क्षेत्र की मार्केट, बरात घरों, बैंक्वेट हॉल, वेंडिंग जोन को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने के लिए प्रचार के अलावा उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें