फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-11 बिजली सब स्टेशन की बढ़ेगी क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-11 स्थित बिजली उपकेंद्र में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इससे उपकेंद्र से जुड़े चार हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। फिलहाल ट्रांसफार्मर लगाने के लिए रैंप बनाया जा रहा है। इस उपकेंद्र से सेक्टर-10 और 11 में बिजली की आपूर्ति होती है। दोनों सेक्टरों में चार हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। इस उपकेंद्र पर बिजली की मांग बढ़ने पर उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। अधीक्षण अभियंता, (तकनीकी) विवेक कुमार पटेल ने बताया कि क्षेत्र में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति के लिए हर संभव कार्य किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें