फोटो:
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने चेन स्नैचिंग के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की बाइक और 5500 रुपये बरामद हुए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मोनू श्रीवास्तव, निवासी घटकना मौदहा हमीरपुर के रूप में हुई है। फिलहाल नोएडा के भंगेल गांव में रह रहे आरोपी ने 11 अप्रैल को जगतफार्म मार्केट से एक महिला की चेन लूटी थी। आरोपी के साथी सोनू श्रीवास्तव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, मोनू फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 11 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं।