फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निजी स्कूलों में 2,563 छात्रों को सीटें आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों में 2,563 छात्रों को सीटें आवंटित
विज्ञापन

आरटीई : छानबीन के बाद 3504 आवेदन पाए गए थे सही
सोमवार को निकली लॉटरी, छह मार्च तक दाखिला लेना होगा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत पहले चरण में 2,563 छात्रों को निजी स्कूलों में सीटें आवंटित हुई हैं। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह की देखरेख में लॉटरी निकाली गई। इनको छह मार्च तक दाखिला लेना होगा। इसमें से बड़ी संख्या में अभिभावकों ने कुछ चुनिंदा स्कूलों में आवेदन किया था, ऐसे में दूसरे स्कूलों में सीटें खाली रह गईं।
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस बार निजी स्कूलों में करीब 16,516 सीटों पर दाखिले होने हैं। 20 जनवरी से 18 फरवरी तक आवेदन प्रक्रिया चली। इसमें 5,810 अभिभावकों ने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन किया। दस्तावेज सही नहीं पाए जाने पर 2300 छात्रों के फॉर्म निरस्त कर दिए गए। इसमें बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं, जिन्होंने ग्राम पंचायत और वार्ड से बाहर आवेदन किया, या फिर दूसरे जिले का आधार कार्ड लगाया है।
विज्ञापन

जांच के बाद केवल 3504 छात्रों के ही आवेदन सही पाए गए। अब इन छात्रों को लॉटरी सिस्टम के जरिए सीटें आवंटित की गई हैं। इसमें से 2563 छात्रों को ही सीट आवंटित हुई। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि पहले चरण में नाम आने वाले विद्यार्थियों को छह मार्च तक दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन


-
दूसरे चरण की प्रक्रिया एक मार्च से
दूसरे चरण के लिए एक से 30 मार्च तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। एक से सात अप्रैल तक आवेदनों का सत्यापन होगा। आठ अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी और 17 अप्रैल तक प्रवेश लिए जाएंगे। वहीं, तीसरे चरण के लिए 16 अप्रैल से आठ मई तक आवेदन होंगे। 15 मई तक सत्यापन की प्रक्रिया होगी और 16 मई को लॉटरी निकाली जाएगी। 23 मई तक दाखिले होंगे। इसके बाद चौथी और अंतिम चरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें