फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेट्रो में ले जा सकेंगे सील बंद शराब की बोतल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में अब सभी लाइनों पर यात्री शराब की सीलबंद दो बोतल ले जा सकते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) व सीआईएसएफ के अधिकारियों की समिति ने यह फैसला लिया है। अभी तक मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन पर ही शराब की सीलबंद बोतल साथ ले जाने की अनुमति थी।
विज्ञापन

डीएमआरसी ने बयान जारी कर कहा कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के प्रावधानों के अनुरूप ही दिल्ली मेट्रो में प्रति व्यक्ति शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जाने की अनुमति है। अधिकारियों की एक समिति ने पहले के आदेश की समीक्षा की है, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। हालांकि डीएमआरसी ने लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि मेट्रो में शराब पीने व शराब के नशे में अप्रिय बर्ताव पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मेट्रो यात्री यात्रा करते समय उचित व्यवहार बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें