फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 15 तक चलेगी सियालदह, 30 नवंबर तक मुजफ्फरपुर स्पेशल

Wed, 05 Nov 2025 01:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
योगनगरी ऋषिकेश से सियालदाह तक संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 नवंबर तक ही होगा। जबकि मुजफ्फरपुर के लिए मेला स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर तक संचालित होगी। योगनगरी से ऋषिकेश सियालदाह एक्सप्रेस (04312) का संचालन 11 अक्तूबर से शुरू किया गया था। यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को संचालित होती है। योगनगरी ऋषिकेश से यह ट्रेन 15:20 बजे चलती है जो अगली रात 11 बजे सियालदाह रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। यह ट्रेन छह-छह फेरे लगाएगी। योगनगरी ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर तक संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन (04314) का संचालन 10 अक्तूबर से हो रहा है। यह ट्रेन 30 नवंबर तक संचालित होगी। ट्रेन सप्ताह में प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को शाम 15:20 बजे आती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें