दनकौर। एसडीआरवी कांवेंट स्कूल की प्रधानाचार्या गार्गी घोष को शनिवार को दिल्ली में हुए राष्ट्रीय बाल सुरक्षा एवं डिजिटल पैरेंटिंग फोरम के कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्हें “सेराप्लस भारत विज़नरी प्रिंसिपल अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।