फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम जेवर व डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम जेवर व डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

जेवर। जेवर की एसडीएम गुंजा सिंह और उनके पति गाजियाबाद के एडीएम सिटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वहीं डिप्टी कलेक्टर के ड्राइवर में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। एसडीएम जेवर पिछले कुछ दिनों से जेवर कस्बे के कंटेनमेंट जोन में लगातार दौरे कर रहंी थीं। शुक्रवार से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्होंने तहसील आना बंद कर दिया। उन्होंने पति के साथ गाजियाबाद की प्राइवेट लैब से जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल दोनों निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वहीं, डिप्टी कलेक्टर के ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जेवर तहसीलदार दुर्गेश सिंह ने बताया कि तहसील कर्मचारियों की कोरोना जांच कराने के साथ ही तहसील को सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही जरूरी काम के अलावा तहसील में आम आदमी का आवागमन बंद कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें