फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीसीएस में सफलता पर निधि और नेहा नागर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। डेरी मच्छा गांव में पीसीएस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) पद पर चयनित होने पर कुमारी निधि नागर और कुमारी नेहा नागर को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने दोनों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनवीर नागर की पुत्रियों निधि नागर और नेहा नागर ने पीसीएस परीक्षा में 156वीं और 161वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि उनकी सफलता न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे और ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें