नोएडा। सेक्टर-71 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-70 स्थित निजी अस्पताल के पास शुक्रवार को मोबाइल छीनने की वारदात हुई। पीड़ित विनोद उप्रेती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था उसी समय बाइक सवार दो लोग उसके पास आए और मोबाइल छीन कर भाग गए। वहीं थाना फेज-3 के अंतर्गत शनिवार को पर्थला ब्रिज से नीचे उतरते समय ऑटो सवार शशिकांत का बाइक सवार लोगों ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया की सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।