जहांगीरपुर (संवाद)। कस्बे में भैंस चोरी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि कालीचरन पुत्र हरिपाल सिंह की भैंस को एक युवक कथित तौर पर ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान घर से घेर की ओर जा रही एक महिला की नजर युवक पर पड़ गई। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों को जुटता देख युवक एक घर में घुस गया। बताया जा रहा है कि छत पर चढ़ने के प्रयास में वह नीचे गिरकर घायल हो गया। इसके बाद महिला ने कमरे का दरवाजा बंद कर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जहांगीरपुर चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।