दनकौर (संवाद)। कोतवाली पुलिस ने गोकशी के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आसिफ निवासी हापुड़ के रूप में हुई है। नवादा गांव निवासी गोसेवक त्रिलोक नागर ने 17 सितंबर 2025 को कोतवाली में केस दर्ज कराया था। शिकायत में उन्होंने बताया था कि अच्छेजा बुजुर्ग गांव के नजदीक कुछ अज्ञात लोगों ने कई गोवंशों का वध किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को घटना में आसिफ की संलिप्तता की जानकारी मिली। रविवार को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।