नोएडा। हाजीपुर गांव में रहने वाले शख्स के कमरे से मोबाइल और लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सेक्टर-104 हाजीपुर में रहने वाले संजय दुबे ने पुलिस से शिकायत की है कि वह 12 नवंबर को दोपहर एक बजे के करीब कमरे में ही लैपटॉप पर काम कर रहे थे। सवा एक बजे के करीब संजय ने लैपटॉप बंद कर बेड पर रख दिया इसके बाद वह सोने लगे। कुछ ही देर बाद जब वह नींद से उठे तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर रखा लैपटॉप, मोबाइल और कुछ बैग गायब है। गहनता से तहकीकात करने पर पता चला कि शिकायतकर्ता की पत्नी के गहने भी चोरी हुए हैं। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो