फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना लाइसेंस धड़ल्ले से बिक रहे पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर बाजारों में आतिशबाजी की बिक्री तेज हो गई है। वहीं, क्षेत्र के कई कस्बों में बिना लाइसेंस और सुरक्षा इंतजामों के पटाखे बेचे जाने का मामला सामने आ रहा है। रबूपुरा, जेवर, झाझर और कासना सहित कई कस्बों में गली-मोहल्लों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में पटाखों की दुकानें लगी हैं। आरोप है कि कई दुकानों पर न तो अग्निशमन यंत्र उपलब्ध हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। दुकानों के आसपास बीड़ी-सिगरेट पीने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल शिकायतों के बावजूद अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लग पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें