फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जानलेवा हमले के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। कलौंदा गांव में एक माह पहले पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला किया गया था। हमले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि कलौंदा गांव में मोनू परिवार के साथ रहते हैं। 20 अक्टूबर को कलौंदा गांव निवासी कृष्ण कुमार व दुष्यंत कुमार ने पुरानी रंजिश को लेकर मोनू के साथ गाली-गलौज की थी। लाठी-डंडों से मारपीट कर जानलेवा हमला किया था। मामले में नामजद रिपोर्ट कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार व दुष्यंत कुमार को जारचा की तरफ जाने वाले रास्ते से बुधवार को गिरफ्तार किया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें