नोएडा। फेज-1 थाना क्षेत्र के हरौला गांव में पुराने किराये के रुपये के लेनदेन को लेकर दो युवकों के साथ मारपीट की गई। बिहार के छपरा निवासी मुन्ना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-5 स्थित हरौला गांव में किराये के मकान में रहते हैं। पहले वह अपने साथी निक्की के साथ शेखर के मकान में किराये पर रहते थे। उस दौरान कुछ किराया बकाया रह गया था। आरोप है कि मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे शेखर और अवधेश कुमार ने पुराने किराये के रुपये को लेकर मुन्ना और उसके साथी को घेर लिया। दोनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो