फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक को बचाने के चक्कर मेंं पलटी कार, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बाइक को बचाने के चक्कर में रविवार को एक कार सेक्टर 49 हनुमान मूर्ति के सामने डिवाइडर पर चढ़कर विश्वकर्मा रोड पर उलटी हो गई। हादसे में वाहनों की लंबी कतार लग गई। कार चालक मामूली रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गाड़ी को सड़क से हटवाया। विश्वकर्मा रोड पर रविवार को शाम के समय जब हादसा हुआ तो पीछे तक लंबा जाम लग गया। घटना का कारण बाइक चालक की लापरवाही बताई जा रही है। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए हादसा होने से तो बचा लिया लेकिन कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया कार को क्रेन की मदद से हटाकर मार्ग को सुचारू बनाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें