फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेकी कर चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने रेकी कर चोरी करने वाले दो बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक तमंचा, एक कारतूस, चाकू और बाइक बरामद की है। सेंट्रल नोएडा के एसीपी प्रथम उमेश यादव ने बताया कि रविवार रात पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान दादरी निवासी जावेद और दुजाना निवासी शहजाद उर्फ मनीष के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह एनसीआर में चोरी की घटनाएं करते हैं। जावेद के खिलाफ नोएडा के अलावा बुलंदशहर, गाजियाबाद के अलग अलग थानों में 20 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। वहीं, शहजाद उर्फ मनीष के खिलाफ पांच मुकदमें दर्ज हैं। नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें