दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दादरी रेलवे स्टेशन पर लोकल पैसेंजर ट्रेन में धूमपान करते हुए एक यात्री को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अलीगढ़ जनपद के नंगला पदम गांव निवासी रोहित शर्मा के रूप में हुई। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरपीएफ ने मौके पर ही उसे पकड़कर ट्रेन से उतार लिया और आरपीएफ कोतवाली ले जाया गया। संवाद