नोएडा। फेज-3 थाना क्षेत्र में एसआरएस अस्पताल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा 28 अगस्त की सुबह हुआ था। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने 22 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 निवासी विकास गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बड़े भाई विशाल गुप्ता 28 अगस्त की सुबह बाइक से मार्केट जा रहे थे। एसआरएस अस्पताल के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो