नोएडा। फेज-1 थाना पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी सूरज सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने साथ ही करीब 24 घंटे तक अपने पास रखने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-8 निवासी किशोरी 16 जुलाई की रात लापता हो गई थी। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर उसे ले जाने का आरोप लगाया। अगले दिन आरोपी किशोरी को घर छोड़ गया और पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। एसीपी मयंक तिवारी ने कहा कि किशोरी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो