फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कॉस्मेटिक के नाम पर महिला से 60 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर
विज्ञापन

(संवाद)।
कस्बे में कॉस्मेटिक का सामान बेचने के नाम पर एक महिला से 60 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बुधवार को दनकौर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। दनकौर निवासी वर्षा ने बताया कि मंगलवार को एक कार सवार व्यक्ति उनके घर पहुंचा। उसने दुकान के लिए कॉस्मेटिक का सामान देने की बात कही। उसकी बातों पर भरोसा कर महिला ने करीब 60 हजार रुपये का सामान खरीद लिया। उन्होंने बिना पैकेट खोले आरोपी को नकद भुगतान कर दिया। आरोपी के जाने के बाद महिला ने पैकेट खोले तो उनमें खिलौने और अन्य सस्ता सामान भरा मिला। पुलिस के अनुसार, नकद भुगतान होने के कारण आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें