फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के कौशल्या रेजिडेंसी के पास गुरुवार शाम करीब 5ः30 बजे एक सोसाइटी के बाहर खड़ी स्कूल बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बस चालक ने तुरंत स्थिति का आकलन करते हुए बस से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आसपास मौजूद लोग भी मदद को आगे आए और आग बुझाने में जुट गए। दमकल विभाग की टीम की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची तो आग पर पहले ही काफी हद तक काबू पा लिया जा चुका था। आग लगने के दौरान कुछ देर के लिए ट्रैफिक थम गया। इस कारण यहां से गुजरने वालों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से ही चालक ने आग बुझाने वाले संयत्र की मदद से 10 मिनट में आग पर काबू पाया। वहीं एफएसओ विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि बस की बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। बस में छात्र नहीं थे। स्कूल बस के चालक खाली जगह मिलने पर बस लगा देते है। बस में जिस वक्त आग लगी थी वह खड़ी थी।