फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पड़ोसियों पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर थाना क्षेत्र के रूद्रा एन्क्लेव-2 खोदना कलां में नाले में पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। रूद्रा एन्क्लेव-2 निवासी मनोज पंडित ने पुलिस को बताया कि घटना 14 सितंबर की सुबह करीब की है। उनके अनुसार नाले में पानी के निकास को लेकर पड़ोसी लाल बहादुर और उनके बेटे आदित्य ने उनके और उनके बेटे सुजीत के साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें