दादरी। कोतवाली क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में युवक की रॉड मारकर सिर फोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि घोड़ी बछेड़ा गांव में सोहन पाल परिवार के साथ रहते हैं । 23 फरवरी की दोपहर के समय उनका बेटा ऋषभ अपने घर के पास बने गोदाम पर लेटा हुआ था। तभी गांव के नीरज, कालू, राहुल, जुगनू पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लोहे की रॉड व लाठी- डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में ऋषभ का सिर फोड़ दिया गया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल के पिता ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।संवाद