फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। फेज-1 थाना क्षेत्र के सेक्टर-10 में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जेजी कॉलोनी निवासी कुन्नू उर्फ आजाद (24) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला के मुताबिक, बुधवार की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-10 बिजली घर के पास खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें