नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-105 में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर कार के चालक ने होंडा सिटी में पीछे से टक्कर मार दी। सेक्टर-105 निवासी सार्थक शर्मा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वह अपनी होंडा सिटी कार से मदर डेयरी की ओर जा रहे थे। सेक्टर-105 के ए ब्लॉक के पास पीछे से तेज रफ्तार में आई एमजी हेक्टर कार ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। सार्थक का आरोप है कि हादसे के समय एमजी हेक्टर का चालक शराब के नशे में था। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।