फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाहनों के चालान से भरी सरकारी झोली, एक माह में 1 करोड़ की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले माह 3 हजार से अधिक वाहनों पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

- बिना मानकों के सड़कों पर दाैड़ रहे वाहनों पर लगा जुर्माना
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में कमियों के साथ और नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रहे वाहनों पर परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले माह यानी अक्तूबर में सिर्फ 27 दिनों के भीतर 2905 वाहनों के चालान किए गए हैं। जिनसे करीब एक करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया है। परिवहन विभाग के अनुसार पूरे महीनेभर में या आकड़ा 3 हजार तक पहुंच गया, जिससे कुल एक करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया। बता दें, परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम रोजाना अवैध रूप से दौड़ रहे वाहनों पर लगातार कार्रवाई करती रहती है, ताकि सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके और हर प्रकार के वाहन चालक सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। जिन वाहनों के चालान किए उनमें से या तो वह ओवरलोड थे, या फिर उनकी अवधि समाप्त हो चुकी थी, फिर भी चलन में पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें