फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पोस्टमॉर्टम के बाद शव को पैतृक निवास ले गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। तुगलपुर स्थित क्राउन हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले एमसीए के छात्र के परिजन पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अपने पैतृक निवास झारखंड के साहिबागंज ले गए। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के संबंध में परिजन ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। गौरतलब है कि नॉलेज पार्क स्थित एनआईईटी कॉलेज के एमसीए तृतीय वर्ष के छात्र कृष्णकांत (25) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तलाशी ली थी, मौके से अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला था। जिसमें छात्र ने अंग्रेजी में लिखा है मैं हार मानता हूं। मेरा शरीर और मेरी सारी चीजें मेरे परिवार को दे देना। पूछताछ में पुलिस को छात्र के साथ रहने वाले युवक और परिजन ने बताया कि कृष्णकांत के सिर में कोई बीमारी थी। जब वह ज्यादा देर पढ़ाई करता था तो उसका सिर झुका रह जाता था। इसकी वजह से वह काफी परेशान भी रहता था। हाल ही में किसी कंपनी में उसका सात लाख रुपये सालान पैकेज पर चयन हुआ था, लेकिन उसने नौकरी ज्वॉइन नहीं की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें