ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की है। जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी।कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस की सूचना के आधार पर पुलिस ने नट मढैया गोल चक्कर के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान दादरी के भोगपुर निवासी विकास व दीपक और अलीगढ़ के अमापुर निवासी अमित के रूप में हुई है। अमित इस समय ऐच्छर गांव में रहता था। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है। ब्यूरो