दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के वायु एन्क्लेव कॉलोनी के रास्ते में रोक कर कार सवार के साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि वायु एन्क्लेव फेज 2 कॉलोनी में योगेश कुमार शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। वह अपनी कर में सवार होकर चार अक्टूबर को अपने घर जा रहे थे। जब वह समर वैली स्कूल के पास पहुंचे तो खेड़ा धर्मपुरा गांव निवासी पुष्पेंद्र व सचिन ने कार को रुकवा लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने घटना की प्राथमिकी कोतवाली में दोनों के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।