फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पशुसेवकों पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)।
विज्ञापन

दनकौर। रेलवे स्टेशन के नजदीक बेसहारा पशुओं की सेवा करने वाले दल के सदस्यों पर जानलेवा हमला हुआ। मंगलवार रात करीब 12 बजे कार सवार हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की। इसमें अंकुर नायक और उनके दो साथी घायल हुए, जबकि उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। पीड़ित पक्ष ने नकदी और सोने की चेन लूट का भी आरोप लगाया। अंकुर नायक ने बताया कि वे घायल बंदर का बचाव करने दनकौर रेलवे स्टेशन के पास गए थे। बुधवार को पीड़ित पक्ष ने दनकौर कोतवाली में 4 आरोपियों को नामजद करते हुए शिकायत दी। पीड़ित का आरोप है कि नामजद आरोपी उनके ही गांव के हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें