फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिल्डर पर जमीन कब्जाने का लगाकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-151 स्थित कोंडली बांगर गांव के ग्रामीणों ने बिल्डर पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सरकारी आश्वासन समिति उत्तर प्रदेश विधान सभा राजपाल सिंह बालियान की अध्यक्षता में 13 मार्च को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के सभागार में समिति की निर्धारित 11 बिंदुओं पर बैठक हुई थी। बैठक में विधायक राम खिलाड़ी सिंह, मोहम्मद फहीम इरफान, केतकी सिंह मौजूद थे। इस दौरान कोंडली बांगर के ग्रामीणों ने समिति के सदस्यों को बिल्डर द्वारा अवैध कब्जा, निर्माण करने की शिकायत की थी। समिति के सदस्य देर रात कोंडली बांगर गांव पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। समिति के जाने के बाद बीते शनिवार को ग्रामीण बिल्डर द्वारा कब्जा किए गए प्लॉट पर पहुंच गए और हंगामा शुरू किया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। एसीपी ग्रेटर नोएडा अरविंद कुमार ने कहा किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा गाली देने के आरोप निराधार है। जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष में कहासुनी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें