फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश को 130 मीटर रोड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुरादनगर के इंतजार उर्फ सोनू (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की बाइक, एक चाकू बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी से बाइक के कागज मांगे तो नहीं दिखा सका था। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की होने का जुर्म कुबूल किया। आरोपी बाइक चुराकर कम दाम पर लोगों को बेच देता था। बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें