फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लाठी-डंडों से मारपीट में महिला समेत तीन घायल, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर खटाना गांव में घर के बाहर थूकने व गाली गलौज का विरोध करने पर महिला समेत परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि दादूपुर खटाना गांव में करन परिवार के साथ रहते हैं। 27 अक्टूबर की शाम को उनका पड़ोसी बंटी दरवाजे पर बार-बार थूक रहा था। जिससे मना किया गया। मना करने पर वह गाली-गलौज कर चला गया। कुछ देर बाद बंटी, अभिषेक, उमेश और यशपाल लाठी-डंडा लेकर आ गए। दरवाजे पर खड़ा होकर शोर मचाकर गाली-गलौज करने लगे। आवाज सुनकर करन घर के बाहर निकला तो मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर चाची ममता देवी एवं उनके पिता रमेश भी आ गए। उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट कर दी । लाठी डंडों से परिवार के तीनों लोग घायल हो गए। ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में रमेश की हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मामले में घायल करन ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें